।।चेन्नई में 2550 वा निर्वाण महोत्सव मनाने के लिए क्या तैयारियाँ चल रही हैं ?।।

चेन्नई में 2600 वा जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, स्वधर्मी बन्धुओं के लिए 48 फ्लैट्स का निर्माण, महाबलीपुरम में जैन म्यूजियम। आदि का भूमि पूजन एवं योजनायें बनाई गई थी। इसी प्रकार सेलम में हॉस्पीटल, सिरकाली में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र एवं वोकेशनल ट्रेनिंग शिक्षण संस्थान कि स्थापना की योजना बनाई गयी थी। 2550 वां निर्वाण महोत्सव 21अप्रेल 2024 को मनाया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए चेन्नई के जैन समाज को आगे आना चाहिए। विषय-जैन दर्शन को जन-जन दर्शन कैसे बनायें। मेरा वर्तमान युवा पिढ़ी से निवेदन हैं कि आगे आये एवं 2550 वे निर्वाण महोत्सव को समाज उपयोगी,जिन धर्म उपयोगी बनाये ताकि विश्व में शांति और समृद्धि की गंगा निरंतर बहती रहें।

।।एन. सुगालचंद जैन, चेन्नई
दिनांक : 26.12.2023।।