नॉनवेज मांगा तो होगी जेल! भारत की इस जगह पर बैन हैं मांस,

बना दुनिया का इकलौता ‘शुद्ध शाकाहारी शहर’.. ⤵️

आज के समय में ज्यादातर लोग बड़े चाव से नॉनवेज खाते हैं. शाकाहारी खाने के साथ ही नॉनवेज की भी काफी वैरायटी होती हैं. लोग अपनी पसंद के हिसाब से स्वाद लेते हैं.

हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा शहर है, जहां नॉनवेज पूरी तरह से बैन है. इस शहर में बहुत से होटल मौजूद हैं,

लेकिन सभी जगहों पर शुद्ध शाकाहारी खाना मिलता है. इस शहर में नॉनवेज खाना तो दूर, बेचना या खरीदना भी जुर्म है. अगर आप किसी दुकान पर जाकर नॉनवेज मांगते हैं, तो आपको जेल हो सकती है.

बता दें कि ये शहर किसी और देश में नहीं बल्कि भारत में ही मौजूद है. ये गुजरात के भावनगर जिले के पालिताना शहर की बात है, जिसे शुद्ध शाकाहारी शहर घोषित किया गया है.

यहां नॉनवेज न मिलना कोई नियम या फिर ट्रेंड नहीं है, बल्कि यहां के लोग अहिंसा के पुजारी माने जाते हैं. इसके कारण ये शहर दुनिया के सामने अहिंसा का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है…. ✍🏻✍🏻