मखंड गांव में जैन स्थानक का शुभ आरंभ
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
आपको जानकर बड़ी खुशी होगी संघ प्रमुख आगम ज्ञाता योगीराज गुरु सुदर्शन की छवि पूज्य गुरुदेव श्री अरुणचंद्र जी महाराज का मिशन है,जैन धर्म जन,जन का धर्म बने,इसी मिशन के तहत गुरुदेव बहुत सारे शहरों में मंडी एवं गांव में जैन संगठन बना रहे हैं,तथा समाज जैन स्थानक का निर्माण करती है।
👉लगभग गुरु सेवक परिवार की तरफ से 60 जैन स्थानकों का निर्माण हो चुका है इसी कड़ी में उचाना मंडी से बनभौरी की ओर जो रोड जाता है उसके बीच में मखंड गांव आता है वहां पर कुछ परिवारों ने 400 गज में जैन स्थानक का निर्माण किया है।
👉मखंड गांव के लोग पूर्व में सनातनी अग्रवाल है, उन्होंने जगह दी उन्होंने ही जैन स्थानक का निर्माण करवाया तथा जैन स्थानक के सामने 1600 गज जगह में हॉस्पिटल का भी निर्माण करवाया तथा सारा परिवार जैन धर्म से जुड़ गया।
👉गुरुदेव के आने से इस जैन स्थानक का विधिवत शुभ आरंभ हो गया गुरुदेव का एक ही लक्ष्य रहता है। यह स्थानकें मठ नहीं है। कोई भी साधु आए,जाए विराजे सब की सेवा सबका सम्मान।
👉 उचाना नव वर्ष के दौरान गुरुदेव ने 10 गांव में नए संगठन बनाएं समय अनुसार उन गांव में भी जैन स्थानक का निर्माण होगा।
👉 हरियाणा के काफी जाट जाति के लोग जैन धर्म से जुड़ रहे हैं वास्तव में देखा जाए यह जाट भगवान महावीर के परिवार के ही है भगवान महावीर की जाट ही थे यानी क्षत्रिए भगवान महावीर ज्ञात वंशी थे ज्ञात वंशी से जाट बन गए,इसलिए जाट भगवान महावीर स्वामी के वंशज हैं।
👉गुरुदेव ने लगभग हरियाणा यूपी और दिल्ली के 100 गांव को धर्म से जोड़ने का बीड़ा उठा रखा है इसमें काफी कामयाबी मिल चुकी है आप इसमें कोई सहयोग करना चाहे तो बताएं।
👉कल मखंड गांव के निवासियों ने सारे गांव का भंडारा किया तथा प्रवचन में कल MLA अत्री जी आए थे उन्होंने घोषणा की कसून गांव में पक्षी आश्रम का निर्माण करूंगा,MLA जी ने गुरुदेव की आज्ञा पर फूल चढ़ाएं।
👉कल विशाल पंडाल मखंड गांव में भरा हुआ था गुरुदेव जहां भी जाते हैं हजारों की भीड़ रहती है यह सब गुरु कृपा है।