सभी जैन EWS सर्टिफिकेट अवश्य निकाले..!

EWS (Economically Weaker Section) केंद्र और राज्य सरकार SC/ST और OBC के अलावा जों जनरल केटेगरी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग है, उनके लिए 10% का आरक्षण शिक्षा एवं सरकार नौकरी के लिए दिया गया है।
पुरे देश में जों आर्थिक रूप से कमजोर जैन समाज है, उन सभी को इस आरक्षण का सीधे से फायदा होने वाला है। EWS आरक्षण के बाद, सरकारी नौकरियां और शिक्षा के क्षेत्र में जैसे SC/ST और OBC समाज को कम मार्क्स या श्रेणी होने के बावजूद अच्छे शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में काम मिलता था, उसी तरह EWS आरक्षण के अंदर युवाओं को फायदा हो रहा है। पुरे देश में 50% से भी ज्यादा जैन समाज को इस आरक्षण का सीधा फायदा मिलेगा क्योंकी पुरे देश के अंदर 50% से भी ज्यादा परिवारों की सालाना इनकम Rs.8 लाख से कम है. इसलिए देश भर के सभी जैन जों EWS प्रमाणपत्र के पात्र है, वह सभी लोग EWS का प्रमाणपत्र बनाये।

EWS सर्टिफिकेट के लिए-
1- परिवार की वार्षिक उत्पन्न Rs. 8 लाख के अंदर होना चाहिए।
2- परिवार के पास 5 एकर से कम कृषि भूमि होना चाहिए।
3- आवासीय फ्लैट क्षेत्र 1000 sq.ft से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

EWS प्रमाणपत्र आपके एरिया के तहसील ऑफिस से ले सकते है।

Note- सरकारी नौकरी के लिए प्रयत्न कर रहे जैन धर्म के युवा केंद्र सरकार के सभी नौकरी के लिए आवेदन करें, केंद्र के नौकरियों के कटऑफ में EWS का कटऑफ OBC से कम और SC/ST कटऑफ के आसपास है। इसलिए केंद्र के सभी महत्वपूर्ण नौकरीयों के लिए आवेदन दे, आपको कोई ना कोई नौकरी 100% मील जाएगी।
अलग अलग राज्य में भी EWS का फायदा राज्य सरकार दे रहे है। जुलाई महीने 2021 में कर्नाटक सरकार का कैबिनेट में EWS राज्य में लागू करने का निर्णय लिया गया है।

MissionJainism
———————-
महेश जैन,
ग्लोबल महासभा