शिक्षण संस्थान द्धारा जैन समाज के कमजोर आर्थिक स्थिति के बच्चों को छात्रवृत्ति

प्रिय समाज बन्धुओं,सादर जय जिनेंद्र।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार जैन समाज द्वारा स्थापित कुछ शिक्षण संस्थान जैन समाज के कमजोर आर्थिक स्थिति के बच्चों द्धारा प्रार्थना पत्र देने पर फीस में आंशिक छूट (छात्रवृत्ति )प्रदान करते हैं। संलग्न विवरण के अलावा और कोई शिक्षण संस्थान छात्रवृति प्रदान करते है तो कृपया सूचित करने का कष्ट करें। मेरा जैन समाज के सभी सन्त वृंदो से निवेदन है कि जैन दर्शन को जन-जन का दर्शन बनाने के लिए जैन समाज द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों में आर्थिक दृष्टि से कमजोर सह धर्मी बच्चों को आंशिक शुल्क (न्यूनतम शुल्क) लेकर प्रवेश देने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरणा देवे।

समाज द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान समाज के लिए उपयोगी बने। मैं सभी संस्थानों के पदाधिकारियों से प्रार्थना करता हूँ कि आगे आए और स्वधर्मी विद्यार्थियों की सेवा का जज़्बा विकसित करे। आप के जेब से कुछ भी नहीं जाने वाला है।बल्कि समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा ।छात्रवृतिदेने से संस्था में कुछ आर्थिक तंगी आ भी गयी तो समाज उसकी भरपाई करेगा। जिस समाज ने शिक्षण संसथान स्तापित किये हैं वह उनकी क्षति पूर्ति भी करेंगे। समाज के लिए शिक्षण संस्थान व्यवसाय नहीं है अपितु सेवा है। प्रथम स्वबन्धु एवं फिर सब की सेवा।

अगले तीसरे भाग में उन संस्थाओं का विवरण दिया जायेगा जिसके पदाधिकारी पदभार लेकर समाज के ऊपर भार है। उनका सेवा करने का कोई मकसद नहीं हैं। केवल अहम तुष्टिकरण ही लक्ष्य है।समाज के सदस्यों से निवेदन है कि जागरुक बने एवं आगे आए ताकि समाजिक संस्थान समाज के लिए उपयोगी बने।

Details of institutions providing scholarship on request.
I.Sri S S Jain Educational Society
2.Mohanmull Chordia Jain Industrial Training Centre
Govindasamy Street, Meenambakkam, Chennai 600114
3.Shri Shankarlal Sundarbai Shasun Jain College for WomenPh:24328507
4.Sri Tarachand Galada jain vidyalaya Ph:24340702
5.Shri Mangichand Bhandari Jain Higher Secondary School, 24344576
All at Madley Road, T, nagar
6.Shree Amoluckchand Galada Jain Higher Secondary School
Sowcarpet, Chennai 600079; Ph: 25386534
7.Sri Badalchand Sayarchand Chordia Jain Vidyalaya
Sowcarpet Ph:25380850
8. Shree Chandraprabhu Jain Educational Foundation
Shree Chandraprabhu Jain College Minjur, Chennai 601203Ph: 27935103
9.i.Ganadipathy Tulsi’s Jain engineering college
M:8012570109
ii. Maharishi Vidya Mandir
Chittoor – Cuddalore Road, Nelvoy,vellore 632011;M:7845035000
10.Shri Anand Rishi Jain Society
Shri Anand Jain Vidyalaya Matriculation Hr. Sec. School
Kakkan Street, West Tambaram, Chennai 600045; Ph:22266002
V. Shree Mahaveer Jain Kalyan Sangh Trust
11.Guru Shree Shantivijai Jain Vidyalaya & 2.Guru Shree Shantivijai Jain
College for Women
O No.96 / N No.154, Vepery High Road, Vepery, Chennai 600007
Ph: 25322541
12.Guru Shree Shantivijai Jain Gurukul International School &
13.Guru Shree Shantivijai Jain Arts & Science College
Nallur, Chengalpattu District
14. Sri Marudhar Kesari Jain Trust
A. Marudhar Kesari Jain College for Women
NH 179A, Marudhar Nagar, Chinnakallupalli, Vaniyambadi 635751
B. Bhagwan Mahaveer Dayaniketan Jain School
Arihanth Nagar, Kalinjur, Vellore 632006; Mob: 94436 30827
15 . Sri Jain Shikshan Sangh
xx. Shree Gowthamchand Kothari Jain Primary School
xxx. Shree Gowtham Jain Nursery & Primary School
xxxx. Shree Gowthamchand Kothari Jain Hr. Sec. School
115/180, M S Koil Street, Royapuram, Chennai 600013; Ph:25292713
एन. सुगालचंद जैन, चेन्नई
10-1-24